शेयर बाजार में होगी पैसों की बरसात! Morgan Stanley का बड़ा अनुमान, Sensex छुएगा 1,07,000 का रिकॉर्ड स्तर

MoneySutraHub Team

 Stock Market News: निवेशकों के लिए खुशखबरी! मॉर्गन स्टेनली ने दिसंबर 2026 तक सेंसेक्स के 1,07,000 तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। जानिए किन 4 बड़ी वजहों से बाजार में आ सकती है यह तूफानी तेजी।


Sensex-Nifty Target 2026: भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए एक बहुत बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। साल 2025 में बाजार से निराश हो चुके इन्वेस्टर्स के अच्छे दिन जल्द लौट सकते हैं। दुनिया की जानी-मानी ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) ने अपनी ताजा रिपोर्ट आइ, यह अनुमान लगाया है कि भारतीय शेयर बाजार एक बड़ी छलांग लगाने के लिए तैयार है और दिसंबर 2026 तक सेंसेक्स 1,07,000 के ऐतिहासिक स्तर को छू सकता है।

यह भविष्यवाणी उन लाखों निवेशकों के चेहरे पर मुस्का


न ला सकती है, जिन्हें पिछले साल बाजार से उम्मीद के मुताबिक रिटर्न नहीं मिला। भले ही 2025 में सेंसेक्स और निफ्टी ने करीब 10% का रिटर्न दिया, लेकिन ज्यादातर छोटे निवेशकों को खास मुनाफा नहीं हुआ। अब मॉर्गन स्टेनली का मानना है कि बाजार की री-रेटिंग का समय आ गया है।


बाजार को रॉकेट की रफ्तार देंगी ये 4 बड़ी वजहें


मॉर्गन स्टेनली के इक्विटी स्ट्रेटेजिस्ट रिद्धम देसाई और नयंत पारेख ने 6 फरवरी को जारी अपनी रिपोर्ट में उन वजहों का खुलासा किया है, जो बाजार में इस जबरदस्त तेजी का आधार बनेंगी।


कंपनियों की कमाई में सुधार


भारतीय बाजार के लिए कंपनियों की कमजोर अर्निंग्स ग्रोथ एक बड़ी चिंता रही है। लेकिन अब एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले महीनों में इसमें जोरदार सुधार देखने को मिल सकता है, जो बाजार के लिए सबसे बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर होगा।


RBI और सरकार की ग्रोथ वाली नीतियां


रिपोर्ट के मुताबिक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की नीतियां ग्रोथ को सपोर्ट कर रही हैं। ब्याज दरों में कटौती, बैंकों को ज्यादा आजादी और सिस्टम में नकदी बढ़ाने जैसे कदमों से इकोनॉमी को सहारा मिला है। वहीं, सरकार का फोकस लगातार कैपिटल एक्सपेंडिचर (पूंजीगत खर्च) पर बना हुआ है और यूनियन बजट में भी ग्रोथ बढ़ाने वाले ऐलान हुए हैं।


सुधारों पर सरकार का जोर


सरकार लगातार आर्थिक सुधारों पर ध्यान दे रही है। आने वाले समय में निजीकरण (Privatization) की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे बाजार का सेंटिमेंट और भी मजबूत होगा।


लौटेंगे विदेशी निवेशक


पिछले कई महीनों से विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में बिकवाली कर रहे थे। लेकिन जैसे ही कंपनियों की कमाई बढ़ेगी, विदेशी निवेशकों की खरीदारी फिर से शुरू हो सकती है, जो बाजार में बड़ी तेजी लाएगी।


पिछले 12 महीनों का खराब प्रदर्शन बनेगा तेजी का आधार


दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्ट में पिछले 12 महीनों के दौरान भारतीय शेयर बाजार के कमजोर प्रदर्शन को भी एक पॉजिटिव फैक्टर माना गया है। एनालिस्ट्स का कहना है कि कमजोर परफॉर्मेंस, कम हुए वैल्यूएशन और ग्रोथ को बढ़ावा देने वाली नीतियों का कॉम्बिनेशन बाजार में एक नई बायबैक साइकिल की शुरुआत कर सकता है।

यह भी पढेंः- लोहा-तांबा नहीं, हज़ारों सालों से सोना-चांदी ही क्यों हैं सबकी पहली पसंद? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे


इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत के लिए माहौल अच्छा बन रहा है। अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ घटाने और मार्च में होने वाली ट्रेड डील से भी बाजार को बूस्ट मिलेगा।


दिसंबर 2026 तक सेंसेक्स के 3 संभावित टारगेट


मॉर्गन स्टेनली ने अलग-अलग स्थितियों के लिए सेंसेक्स के 3 टारगेट दिए हैं:


बुल केस (Bull Case): अगर सबकुछ बहुत अच्छा रहा तो सेंसेक्स दिसंबर 2026 तक 1,07,000 अंक तक जा सकता है।


बेस केस (Base Case): सामान्य परिस्थितियों में सेंसेक्स 95,000 के स्तर तक पहुंच सकता है।


बेयर केस (Bear Case): अगर हालात खराब होते हैं, तब भी सेंसेक्स 76,000 के स्तर पर रह सकता है।


शुक्रवार, 6 फरवरी को बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 266 अंक चढ़कर 83,580 पर और निफ्टी 51 अंकों की मजबूती के साथ 25,693 पर बंद हुआ। यह रिपोर्ट बाजार को आने वाले दिनों में नई दिशा दे सकती है।

यह भी पढेंः- Nippon India Mutual Fund: 5 साल में पैसा हुआ 3 गुना! ये हैं निप्पॉन की टॉप 5 स्कीम्स, देखें पूरी रिपोर्ट


डिस्क्लेमर: यहा पर दिए गए विचार और इन्वेस्टमेंट सलाह इन्वेस्टमेंट प्रोफेशनल्स के अपने विचार और सलाह हैं। MoneysutraHub.in यूज़र्स को सलाह देता है कि कोई भी इन्वेस्टमेंट का फैसला लेने से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top